एस.एन. सेन बी.वी.पी.जी. कॉलेज की स्थापना 1953 में हुई थी और इसी वर्ष महाविद्यालय में चित्रकला विभाग की भी स्थापना की गई। लगभग सात दशकों से यह विभाग कला और संस्कृति के क्षेत्र में निरंतर अपनी सेवाएं दे रहा है। विभाग में सर्वप्रथम डॉ. विश्वनाथ खन्ना जी ने कार्यभार संभाला। आपकी शिक्षा शांतिनिकेतन से पूर्ण हुई थी और तत्पश्चात आप 1956 में एस.एन. सेन कॉलेज में चित्रकला विभाग के विभागाध्यक्ष पद पर आसीन हुए। आपके कुशल निर्देशन में विभाग में कला, संस्कृति, अकादमिक, सांस्कृतिक एवं लोक कला सभी विधाओं का समावेश हुआ। वस्तुतः विभाग को सुव्यवस्थित रूप प्रदान करने का सम्पूर्ण श्रेय आपको ही जाता है।
डॉ. विश्वनाथ खन्ना जी के पश्चात सन् 1980 में डॉ. इन्दा पाण्डे जी ने विभाग का कार्यभार संभाला। आपके कुशल नेतृत्व में चित्रकला विभाग ने सुव्यवस्थित एवं अनुशासित रूप से प्रगति की। इसके बाद सन् 2003 में डॉ. छाया सहाय जी ने विभाग की बागडोर संभाली और सफलतापूर्वक इसका संचालन किया। वर्ष 2010 में महाविद्यालय की इस धरोहर स्वरूप चित्रकला विभाग का कार्यभार डॉ. रचना निगम जी ने संभाला। वर्तमान समय में आपके मार्गदर्शन में विभाग निरंतर प्रगति पथ पर अग्रसर है। आपके निर्देशन में छात्राओं को सभी विधाओं के साथ-साथ पारंपरिक लोक कलाओं में भी निपुण किया जा रहा है। साथ ही छात्राओं को मल्टीमीडिया, आधुनिक कला एवं व्यावसायिक प्रशिक्षण भी प्रदान किया जा रहा है जिससे वे आत्मनिर्भर एवं सबल बन सकें।
Dr. Rachna Nigam
Head of Department