Philosophy

Home  /  Philosophy
Philosophy

About the Department

डा. सुरेंद्र नाथ सेन के नाम से संचालित इस बालिका महाविद्यालय की भूमिका कानपुर नगर मे महिला शिक्षा के प्रचार के संदर्भ मे अप्रैल 1903 मे आरंभ हुई।1953 में स्नातक कक्षाओं के संचालन के साथ वर्तमान महाविद्यालय की स्थापना हुई। महाविद्यालय के कला संकाय मे कुल 16 विषयों मे शिक्षा दी जा रही है और दश॔न शास्त्र विभाग महाविद्यालय की स्थापना के साथ ही 1953 से ही काय॔रत है। विभाग मे छात्राओं की नियमित कक्षाओं तथा उनकी उपस्थिति पर विशेष ध्यान दिया जाता है।साथ ही छात्राओं के संपूर्ण व्यक्तित्व विकास हेतु उनका मार्ग दर्शन किया जाता है जिसके परिणामस्वरूप अनेक छात्राओं ने अच्छे पदों पर नियुक्ति प्राप्त की और जीवन मे सफलता प्राप्त की। विभाग मे व्याख्यान, वाद-विवाद, निबंध प्रतियोगिता आदि काय॔क्रमों का आयोजन किया जाता है जिससे छात्राओं मे आत्मविश्वास का विकास हो और उन्हे नई नई सूचना प्राप्त हो सके और जिज्ञासु प्रवृत्ति का विकास हो। विभाग की छात्राओं का परीक्षा परिणाम भी शत-प्रतिशत रहता है। दश॔न शास्त्र विभाग मे छात्राओं को व्याख्यान, समूह परिचर्चा, विचार विमर्श तथा प्रश्नावली के माध्यम से उन्नत शिक्षण कार्य किया जाता है। प्रत्येक वर्ष नव प्रवेशित छात्राओं हेतु उन्मुखीकरण कार्यक्रम तथा स्नातक उत्तीर्ण छात्राओं हेतु विदाई समारोह आयोजित किए जाते हैं।
Mrs. Kiran
Head of Department

Faculty Members

Mrs. Kiran
Mrs. Kiran
Associate Professor & Department In-Charge
M.A., N.E.T.
All Departments