मनोविज्ञान विभाग मानव व्यवहार, मानसिक स्वास्थ्य और अनुसंधान का अध्ययन कराता है। वर्ष 1979 में स्थापित यह विभाग छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (CSJMU), कानपुर से संबद्ध है। यह विभाग स्नातक (B.A.) एवं स्नातकोत्तर (M.A.)सेल्फ फाइनेंस स्तर पर मनोविज्ञान की शिक्षा प्रदान करता है। विभाग में समय-समय पर मानसिक स्वास्थ्य शिविर, कार्यशालाएँ (Workshops) एवं सेमिनार आयोजित किए जाते हैं, जिससे विद्यार्थियों को व्यावहारिक एवं शोधपरक अनुभव प्राप्त होता है। अनुभवी एवं शोध-उन्मुख शिक्षकों के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों को व्यक्तिगत विकास, अनुसंधान तथा मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रेरित किया जाता है।
Dr. Monika Sahai
Head of Department